एलोवेरा के मुख्य लाभ क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 08:37

Benefits Of Aloe Vera: चेहरे और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है एलोवेरा, ये हैं बड़े फायदे
आइए जानते हैं एक एलोवेरा कैसे आपके बालों और स्किन को फायदे पहुंचा सकता है.

आमतौर पर आसानी से मिलने वाला एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. त्वचा की कई समस्याओं के लिए यह एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपाय है. एक ओर जहां एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं का समाधान है वहीं यह त्वचा को पोषित करने का भी काम करता है. बालों और त्वचा की खूबसूरती निखारने का सस्ता और बेहतरीन तरीका है. स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज़ करने के साथ ही यह बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है. इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एमीनो एसिड के साथ अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है. आइए जानते हैं एक एलोवेरा कैसे आपके बालों और स्किन को फायदे पहुंचा सकता है.

त्वचा के लिए

– चेहरे को पिंपल दाग-धब्बों से बचाना चाहते हैं तो रोज़ाना एलोवेरा लगाएं.
-एलोवेरा के जूस या जैल को प्रतिदिन चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर साफ ताजे पानी से धो डालना चाहिए. यह त्वचा को मुलायम और उसकी आद्र्रता को बनाए रखने में मदद करता है. यदि इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह त्वचा के यौवन को बरकरार रखने में मददगार साबित होता है.
– एलोवेरा जेल मेकअप रिमूवर का भी काम करता है. मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बहुत अच्छा होता है. इससे स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता.
-इसमें एंटी एजिंग गुण और एंटीआक्सीडेंट भी होता है जो चेहरे से झुर्रियों को हटाने में मदद करता है. एलोवेरा जेल रोज़ाना लगाने से आपकी त्वचा जवान और खूबसूरत बनी रहेगी.

बालों के लिए
– बाल यदि बहुत ज़्यादा झड़ते हैं, तो एलोवेरा लगाएं. इससे जल्द ही नए बाल उगने लगेंगे.
-एलोवेरा लगाने से ऑयली स्कैल्प की समस्या से छुटकारा मिलता है, क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो बालों से मौजूद तेल की अतिरिक्त मात्रा को नियंत्रित करता है.
– एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई काफी मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी हेल्दी सेल ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं और बालों को चमकदार बनाते हैं. इसमें मौजूद विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड बालों को गिरना रोकने में मददगार होते हैं.
– एलोवेरा रक्त संचार बढ़ाने में असरदार होता है. जब आप इसे अपने बालों या स्कैल्प पर इस्तेमाल करते हैं तो यह वहां खून का संचार बढ़ा देता है. इससे बालों की ग्रोथ में वृद्धि होती है. इससे तेजी से नए बाल भी आते हैं.
– एलोवेरा गंजापन दूर करने में भी असरदार है. इसमें नए बाल उगाने के गुण भी होते हैं. इसके लिए एलोवेरा को आप शैंपू की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info